नामांकन का डाटा देरी से आया, अब एक माह देरी से होगी स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

सम्राट विक्रमादित्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल द्वारा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का नामांकन का डाटा देरी से प्राप्त होने के कारण करीब एक महीने देरी से परीक्षाएं होंगी। विश्वविद्यालय में इस बार तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है, जबकि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया ही चल रही है। विवि की ओर से परीक्षा कार्यक्रम भी फिलहाल जारी नहीं किया है। विश्वविद्यालय के ​परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमके द्विवेदी ने बताया स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तारीखें निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही समय सारणी घोषित की जाएगी। 8 हजार विद्यार्थी प्रभावित इस वर्ष से ही स्नातकोत्तर स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत कुछ बदलाव हुए हैं। इस कारण नामांकित विद्यार्थियों का अलग- अलग डाटा तैयार किया है। इसके अलावा सितंबर तक चली प्रवेश प्रक्रिया के कारण भी यह प्रक्रिया लंबी चली। एनरोलमेंट डाटा आने के बाद ही कॉलेजों में अध्ययनरत स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के लगभग 8 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा प्रक्रिया शुरू की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *