“नाम लेने पर भक्तों के लिए भगवान को आना ही पड़ता है’

जालंधर| किला नवयुवक सभा और जन कल्याण संघ की ओर से श्री सनातन धर्म सभा माईंहीरा गेट में जारी शिव कथा में भरत पांडेय महाराज ने कहा कि जीवन में भय को खत्म कर अभय का वरदान देने वाले भगवान शिव ही हैं। शिव का नाम लेने वालों के लिए भगवान शिव को भी उनके कष्ट हरने आना ही पड़ता है। मुख्य श्रोता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट आदित्य जैन ने कहा कि कथा से मिले अच्छे विचारों से जीवन में बदलाव होता है। उनके साथ एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट रोहित गम्भीर और आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह डॉ. सतीश शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से समाज में सद्भावना उत्पन्न होती है। संरक्षक नवल कंबोज ने कहा कि जीवन खत्म होने से पहले भक्ति मार्ग पर चलकर अपनी आगामी यात्रा का मार्ग प्रशस्त करें जो शिव जी के आशीर्वाद से संभव है। यहां नवल किशोर कंबोज, हनी कंबोज, राजन शर्मा, राजीव शर्मा, चंद्र चड्ढा, सनी मरवाहा, प्रवेश मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *