भास्कर न्यूज | जालंधर सत्येंद्र पाल सिंह मोहल्ला वेलफेयर सोसायटी बाबा बालक नाथ नगर और शिव विहार के नए प्रधान नियुक्त किए गए हैं। वहीं मनहर महासचिव, राजिंदर चंदेल सीनियर वाइस प्रधान, बलविंदर सिंह और अश्विनी गुप्ता वाइस प्रधान, रोहित नारंग सह सचिव, नरेश गुप्ता वित्त सचिव, राकेश ठाकुर सलाहकार, सुमित शर्मा ऑडिटर चुने गए। कार्यकारिणी का समय अगले तीन साल का होगा। चुनाव प्रक्रिया पूर्व प्रधान और चुनाव अधिकारी मदन लाल खुल्लर, सह चुनाव अधिकारी सुशील शर्मा और तरसेम सिंह चौहान की देखरेख में करवाए गए।


