नायब तहसीलदार मौत मामला, कलेक्टर ने दुख जताया:विदिशा में अंशुल गुप्ता बोले- प्रशासन ने मेहनती अधिकारी को खोया; अफवाहों से बचने की दी सलाह

विदिशा के खामखेड़ा वृत्त में पदस्थ नायब तहसीलदार कविता कंडेला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। इस घटना पर कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे विभाग के लिए एक बड़ी क्षति बताया। कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है और प्रशासन ने एक मेहनती अधिकारी को खो दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, इसलिए फिलहाल किसी भी तरह की अटकलें लगाना उचित नहीं है। कलेक्टर ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर बिना पुष्टि की जानकारी साझा न करें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी कोई टिप्पणी या संदेश न करें जिससे दिवंगत अधिकारी की छवि को ठेस पहुंचे। साथ ही, चुनाव से संबंधित अपुष्ट बातें फैलाना कानूनन अपराध है। जानकारी के अनुसार, कविता कंडेला मूल रूप से इंदौर की निवासी थीं और लगभग छह महीने पहले ही विदिशा जिले में पदस्थ हुई थीं। घटना के बाद कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *