नारनौल में डूबने से युवक की मौत:तालाब में नहाने गया था, राजस्थान का रहने वाला; काम करने आया था

नारनौल में आज एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक धरसूं गांव के जोहड़ (तालाब) में नहाने के लिए उतरा था, जिसकी पहचान राजस्थान के अलवर के एक 20 सुरेंद्र कुमार उर्फ मोनू के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को जोहड़ से निकालकर उसका पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। राजस्थान के अलवर जिले के बर्डोद निवासी 20 वर्षीय सुरेंद्र कुमार उर्फ मोनू अपने किसी परिचित के साथ गांव धरसूं में निर्माणाधीन मकान में सेटरिंग लगाने के लिए आया हुआ था। यहां पर सेटरिंग लगाने के काम के दौरान ही उनको गर्मी लग गई, जिसके बाद वह नहाने के लिए गांव में एक जोहड़ में चला गया। यहां पर नहाते समय वह डूब गया। डूबने की सूचना उसके साथ वालों को लगी तो उन्होंने ग्रामीणों से उसको निकालने के लिए बोला। मगर जब तक ग्रामीण निकालते, उसकी डूबने से मौत हो गई। इसके बाद साथ आए लोगों ने परिजनों को बुलाया। पुलिस ने मृतक के भाई जले सिंह के बयान पर आगामी कार्रवाई शुरू कर शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *