हरियाणा के नारनौल में एक गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुआ रात के समय खेतों के रास्ते में घूमता दिखाई दिया। इस दौरान वहां से गुजर एक कार सवार व्यक्ति ने तेंदुए की वीडियो बना ली। गाड़ी की लाईट दिखाई देते ही तेंदुआ तेजी से खेतों की ओर बढ़ने लगा। इसके बाद जैसे ही ड्राइवर ने हॉर्न बजाया तो तेंदुआ तुरंत खेतों में कूद गया। गांव में तेंदुए की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घरों के गेट बंद कर लिए। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी गांव की सीमा पर तेंदुआ दिखाई दिया है। अब तेंदुए के डर से किसान ग्रुप बनाकर खेतों में जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। 3 पॉइंट में पढ़िए सरपंच ने घटना पर क्या बताया… अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… इंस्पेक्टर बोले- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश की
नांगल चौधरी के थाना प्रभारी भगत सिंह ने बताया कि पंचायत समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि कर्मपाल से गांव में तेंदुआ आने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद उन्होंने इस बारे में वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर से भी बात की है। रात के समय ही एक टीम ने मौके का निरीक्षण भी किया।


