नारनौल में शादी के 20 महीने बाद विवाहिता लापता:मोबाइल फोन आ रहा स्विच ऑफ, राजस्थान की रहने वाली

हरियाणा के नारनौल थाना क्षेत्र से एक विवाहिता शादी के 20 महीने बाद अपने ससुराल से लापता हो गई। महिला के लापता होने पर उसके ससुर ने पुलिस में शिकायत देकर उसको तलाश करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। सदर थाना के पुलिस चौकी गहली के गांव गोद से बीते कल एक विवाहिता अचानक घर से लापता हो गई। गोद निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि कि उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। उनके छोटे बेटे की शादी मार्च 2024 में राजस्थान के मांडन की लड़की के साथ हुई थी। दोपहर तीन बजे निकली शिकायत के अनुसार, 13 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब तीन बजे उनकी पुत्रवधु बिना किसी को बताए घर से चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। शिकायत में बताया गया कि महिला का रंग गेहुआं, शरीर पतला व फुर्तीला है तथा उसकी लंबाई लगभग 5 फुट 3 इंच है। लापता होने के समय उसने आसमानी रंग का सूट पहना हुआ था। मोबाइल आ रहा स्विच ऑफ शिकायत में बताया गया है कि उसके पास एक मोबाइल फोन भी है, जो अब स्विच ऑफ आ रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *