बूंदी जिले में सोमवार को विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य और रखरखाव के चलते कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी, जिसकी अवधि 2 घंटे से लेकर 9 घंटे तक होगी। यह जानकारी कनिष्ठ अभियंता द्वारा दी गई है। वहीं, नैनवां के बामनगांव जीएसएस पर दिन में कृषि कार्य के लिए बिजली नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार रात को बामनगांव ग्रिड पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।


