छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, सुबह करीब 12:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। जवानों ने माओवादियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। मुठभेड़ नक्सलियों के उत्तर बस्तर माड़ डिवीजन कमेटी के नक्सलियों के साथ चल रही है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर के IG सुंदरराज पी ने की है। हालांकि, नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है।


