छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने मालगाड़ी के चक्के के नीचे अपनी गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। युवक ने किन कारणों से खुदखुशी की है, उसका कारण नहीं आ सका है। मामले में जीआरपी आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कबीर चौक का रहने वाला राहुल सिंह 35 साल अपने क्षेत्र में स्टेशनरी दुकान का संचालन करता था। शनिवार को राहुल घर से तैयार होकर मोबाईल दुकान खोलने के लिए निकला। कुछ देर बाद उसने दुकान को बंद कर दिया और रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गया। जहां यार्ड लाईन नंबर 9 पर बिलासपुर की छोर की तरफ मालगाड़ी के चक्के के नीचे अपनी गर्दन रखकर उसने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जब मामले की जानकारी जीआरपी को मिली, तो जीआरपी जवान मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी भेजवाया। परिजनों को दी गई सूचना
जहां मृतक का नाम पता की जानकारी होने के बाद उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। ऐसे में उसकी बहन अस्पताल पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उनके परिवार में किसी की मौत होने पर परिवार के सदस्य दो दिन पहले अस्थि विसर्जन के लिए गए थे।
जीआरपी आगे की कार्रवाई में जूटी
बताया जा रहा है कि आज पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा गया है और मामले में आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। मामले में जीआरपी आगे की कार्रवाई में जूट गई है।


