उज्जैन | श्री कृष्ण-सुदामाजी की मित्रता स्थली ग्राम नारायणा धाम में पंच कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा 24 दिसंबर से प्रारंभ होगी। श्री कृष्ण सुदामा उत्सव समिति परिवार के केशर सिंह पटेल व डॉ. मोहन शर्मा ने बताया कि 28 दिसंबर तक श्रीकृष्ण सुदामा नारायणा धाम में श्री गोपाल पंच कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का मूल पाठ एवं संतो के प्रवचन, यज्ञदर्शन का पवित्र कार्य होंगे। यज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा कि तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।


