उज्जैन | अंतरराष्ट्रीय पुष्टिमार्गीय वैष्णव परिषद एवं सीताबाई बापूलाल नीमा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर ट्रस्ट के लक्ष्मीनारायण नीमा, मोहनलाल नीमा, गिरधर गोपाल नीमा ने गोस्वामी गोवर्धनेश महाराजश्री का स्वागत किया। महाराज ने कथा के दौरान कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति एवं परीक्षित जन्म की कथा का वैष्णवजन को रसपान कराया, जिसे सुनकर वैष्णवजन भाव विभोर हो गए। मीडिया प्रभारी गोवर्धन एम.नीमा ने बताया कथा के पश्चात वृक्ष मित्र सेवा समिति के प्रमुख अजय भातखंडे, श्रीकांत जोशी एवं मधु गुप्ता ने महाराजश्री का अभिनंदन कर भागवतजी की आरती की। आरती के बाद ठाकुरजी की छाक लीला के दर्शन हुए।


