नारायण राइस मिल में लगी बड़ी आग:लाखों रुपए का बारदाना और धान जलकर राख, आग बुझाने का कार्य जारी

दुर्ग जिले के चिखली क्षेत्र में स्थित नारायण राइस मिल में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए 4 दमकल लगी हुई हैं। आग बुझाने का कार्य जारी है। ऐसा कहा जा रहा है की पूरी तरह आग पर काबू पाने में तीन से चार घंटे और लगेंगे। जानकारी के मुताबिक चिखली में कैलाश रुंगटा की नारायण राइस मिल है। वहां सुबह 6-7 बजे के बीच मजदूरों ने धुंआ निकलता देखा। जब तक वो समझ पाते आग बारदानों तक पहुंच गई। इससे तेज लपटें निकलने लगी। इसके बाद 8.30 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग से चार फायर ब्रिगेड गाड़ियों को भेजा गया। चारों गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दो घंटें में आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन पूरी तरह से आग बुझाने में तीन से चार घंटे और लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि धान के बोरों और बारदाने में आग लगने से वो धीरे धीरे सुलगती रहती है। यदि उसे पूरी तरह बिना बुझाए ही छोड़ा गया तो वो थोड़ी देर में फिर से सुलग जाती है। इसलिए अग्निशमन का दल धान और बारदाने में अच्छी तरह से पानी डालकर उसे बुझा रहा है, जिससे एक भी चिंगारी ना बड़े और दोबारा आग ना बढ़के। इस दौरान मौके पर दुर्ग पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस ने लोगों को मिल एरिया से बाहर किया, जिससे किसी प्रकार की कोई जनहानि ना हो। शार्ट सर्किट से लगी आग आग लगने का स्पष्ट कारण तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। आग लगने से मिल मालिक कैलाश रुंगटा का लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग लगने का कारण जानने के लिए पुलिस वहां के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *