जयपुर पुलिस ने नारायण विहार इलाके में हुई भूप सिंह की हत्या का खुलासा किया। अवैध संबंधों के चलते पत्नी आशा और उसके प्रेमी योगेश शर्मा ने मिलकर भूप सिंह की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ राज ऋषि राज ने बताया- भूप सिंह अपनी पत्नी आशा और योगेश शर्मा के अवैध संबंधों के बीच रोड़ा बन रहा था। आशा अपने गांव में रह रही थी, लेकिन योगेश उसे बार-बार जयपुर बुला रहा था। पति भूप सिंह के आपत्ति जताने के कारण आशा ने जयपुर आने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पत्नी आशा और प्रेमी योगेश ने मिलकर भूप सिंह की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत, योगेश ने पहले भूप सिंह के सिर पर गैस सिलेंडर के पाइप से वार किया। जब उन्हें लगा कि भूप सिंह मरा नहीं है, तो उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। प्रेमी योगेश शर्मा तीन दिनों तक पुलिस को गुमराह करता रहा हत्या के बाद, प्रेमी योगेश शर्मा तीन दिनों तक पुलिस को गुमराह करता रहा और मनगढ़ंत कहानियां बनाता रहा। उसने भूप सिंह के भाई और परिवार पर संपत्ति विवाद के चलते हत्या का शक जताया था। हालांकि, पारंपरिक पुलिसिंग और तीन दिनों की कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने हत्या का राज उगल दिया। भूप सिंह नारायण विहार स्थित एक कारखाने में गार्ड की नौकरी करता था। इस कार्रवाई को नारायण विहार थानाधिकारी गुंजन सोनी और उनकी टीम ने एसीपी आदित्य काकडे के सुपरविजन में अंजाम दिया। पत्नी को जयपुर आने को मना करने पर दोनों ने रची थी हत्या की साजिश पुलिस के अनुसार, मृतक भूप सिंह नारायण विहार स्थित एक कारखाने में गार्ड की नौकरी करता था। उसकी पत्नी आशा अपने गांव में रह रही थी। उसका प्रेमी योगेश उसे बार.बार जयपुर बुला रहा था, लेकिन पति भूप सिंह के आपत्ति जताने के कारण आशा ने जयपुर आने से मना कर दिया था। यह इनकार ही भूप सिंह के लिए काल बन गया। इसके बाद प्रेमी योगेश और पत्नी आशा ने मिलकर भूप सिंह को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।


