नारी शक्ति महिमा का वर्णन किया 195 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल

भास्कर न्यूज| महासमुंद महिलाओं को सशक्त बनाने ग्राम भोरिंग के सशिमं में शनिवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 195 मातृशक्तियां शामिल हुई। सभी को नारी शक्ति मी महिमा के बारे में बताया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्मिता चंद्राकर ने सप्तशक्ति संगम का प्रस्तावना का वाचन किया। पार्वती साहू संयोजक ने नारी शक्ति की महिमा के बारे में बताया। मुख्य वक्ता महिला आयोग सदस्य निरंजना शर्मा ने कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण के संंबंध में भारतीय दर्शन और व्यवहार विषय में अपना विचार रखी। सह वक्ता प्रियंका ढीढी (जनपद सदस्य) ने भारत के विकास में महिलाओं का योगदान विषय पर अपने बात रखी। विशेष अतिथि के रूप में कौशिल्या बंसल (पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), लीला साहू सरपंच ने सप्तशक्ति संगम नारियों के सात गुण श्री, मेधा, कृति, स्मृति, वाक, क्षमा और धृति पर अपना विचार मातृशक्ति के समक्ष रखी। विशिष्ट माता का सम्मान के तहत दुलारी बाई धीवर को (दानदात्री) व द्रौपति साहू (धार्मिक क्षेत्र) जिसने रामायण, सुआ गीत, सेवा जस गीत, लोकगीतों के गायन के लिए गमछा व श्रीफल से सम्मानित किया गया। दीदीयों ने माताओं को विविध प्रश्न पूछे जिसमें मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिन्हें पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर पार्वती साहू, कौशिल्या बंसल, डिगेश्वरी चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। सप्तशक्ति की झांकी प्रस्तुति कर अभियन किया विद्यालय के बहनों ने मां दुर्गा के नौरूपों का व माताओं के सप्तशक्ति का सुंदर झांकी प्रस्तुत कर अभिनय किया। विद्यालय के बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ममता आड़ील व गिरजा साहू दीदी ने मातृशक्तियों को संगठन की संकल्प दिलाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *