रांची| श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर द्वारा नारी सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर में किया गया। इसमें यशस्विनी सहाय मुख्य रूप से मौजूद रहीं। अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू ने की। यशस्विनी ने महिलाओं को सम्मानित किया और नारी सशक्तीकरण को मजबूत कैसे किया जाए, इस पर चर्चा की। मौके पर मेहुल प्रसाद, स्वप्न चटर्जी, हनी चटर्जी, मनोज बाबा, सुनील गुप्ता, बेबी सिंह, मीरा व अन्य थे।


