अमृतसर | मानव कल्याण के कामों में सदा अग्रणी भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के समाजसेवी सचिव सेमसन मसीह और उनकी टीम ने दिव्यांग को ट्राई साईकिल भेंट की। सोसायटी की तरफ से गांव खुर्द निवासी दिलबाग सिंह बोपाराय को ट्राई साईकिल देकर आत्म निर्भर बनाया। जन कल्याण संगठन की संस्थापक डा. स्वराज ग्रोवर, सचिव डॉली भाटिया, मंजीत, डॉ. प्रो. रजनी डोगरा, वीना महाजन और नेहा शर्मा ने टीम का इस सेवा कार्य के लिए सराहना की । डा. ग्रोवर ने कहा कि सोसायटी दिव्यांगों के लिए अनमोल वरदान है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस द्वारा शिविरों का जरूर लाभ उठाएं।


