रांची | श्री महावीर मंडल रांची के तत्वावधान में 1929 से रांची महानगर में श्री रामनवमी महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। श्री रामनवमी महोत्सव के सफल संचालन के लिए मंडल का चुनाव 9 मार्च को दुर्गा मंदिर ट्रस्ट महावीर चौक में सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक होगा। यह बातें गुरुवार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव, चुनाव पदाधिकारी बिंदुल वर्मा, राजू यादव, रोशन अग्रवाल व शंकर प्रसाद ने कही।


