जीएनडीयू में ” फिट इंडिया’ पहल के तहत खेल प्रतियोगिता करवाई

अमृतसर | जीएनडीयू में फिट इंडिया पहल के तहत खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रीत मोहिंदर सिंह बेदी ने बताया कि यह आयोजन छात्रों में शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए किया गया। प्रतियोगिता में 26 लड़कों की और 24 लड़कियों की टीमें विभिन्न विभागों से शामिल हुईं। लड़कों की श्रेणी में कंप्यूटर इंजीनियरिंग टीम ने पहला स्थान हासिल किया। कंप्यूटर साइंस दूसरे और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की श्रेणी में कंप्यूटर इंजीनियरिंग पहले, लॉ विभाग दूसरे और सोशल साइंसेज तीसरे स्थान पर रहा। विजेताओं को डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. हरकिरण कौर और डॉ. संदीप कौर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने शानदार खेल प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन किया। जीएनडीयू कैंपस स्पोर्ट्स के टीचर इंचार्ज और फिट इंडिया प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. अमनदीप सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। उन्होंने छात्रों को खेल और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *