नारी सशक्तिकरण… पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी:कॉलेज की सफल पूर्व छात्राओं को महिला दिवस पर किया सम्मानित

जालंधर | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सुषमा पॉल बर्लिया के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस-1 आकर्षी जैन मुख्य अतिथि तथा एपीजे की निदेशक डॉ. सुचरिता शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की प्रगति में राजेश्वरी पॉल की दूरदर्शिता, सुषमा पॉल बर्लिया की सृजनात्मकता और डॉ. नेहा बर्लिया की आधुनिक सोच के योगदान को भी रेखांकित किया। समारोह के दौरान कॉलेज के विभिन्न विभागों की सफल पूर्व छात्राओं अद्विता तिवारी, रिभूमिका, नंदिता, ज्योतिका वर्मा, निशा पामेह, अंशिका, मनपुनीत और स्वाति मरवाहा को उनके-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आकर्षी जैन ने नारी सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में महिलाओं की भागीदारी 30 से 40 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है और उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी काबिलियत पर भरोसा रखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मां दुर्गा और रानी झांसी की वीरता पर आधारित नृत्य रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *