फाइनल में पहुंची फार्मास्युटिकल साइंसेज की टीम, जीशान मैन ऑफ द मैच बने

भास्कर न्यूज | जालंधर सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज और गुरु नानक कॉलेज, लुधियाना के बीच खेले गए क्रिकेट मुकाबले में सीटी इंस्टीट्यूट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मैच सेंट सोल्जर कॉलेज के मैदान में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीटी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 246 रन बनाए। जीशान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली। वहीं नवीन ने 45 गेंदों में 78 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु नानक कॉलेज की टीम 195 रन पर ऑलआउट हो गई। सीटी इंस्टीट्यूट के फैजान ने गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जीशान और फुरकान ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस जीत के साथ सीटी इंस्टीट्यूट फार्मास्युटिकल साइंसेज की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जीशान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *