जालंधर | अदालत ने लूट के आरोप में पकड़े गए दो युवक बरी किए है। उन पर लूट का आरोप पुलिस साबित नहीं कर पाई। थाना करतारपुर में 4 जनवरी 2021 को मामला दर्ज किया गया था। ठेके के सेल्जमैन दारा सिंह ने कहा था कि दो लुटेरे शटर तोड़ कर नकदी और मोबाइल ले गए थे। पुलिस ने मामला ट्रेस करने का दावा करते हुए मिट्ठू बस्ती के सूरज सिंह वासी बस्ती पीर दाद और राहुल वासी मिट्ठू बस्ती को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी थी।


