भास्कर न्यूज | बालोद सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत जिला मुख्यालय में घड़ी-जयस्तंभ चौक के बीच सीएमएचओ कार्यालय के सामने नाली निर्माण कार्य शुरू हुआ। रविवार को सड़क के एक हिस्सा में स्टॉपर रखा गया था। इस वजह से आवाजाही बंद रही। प्रोजेक्ट के तहत मार्च तक काम पूरा कराने दूसरा डेडलाइन तय किया गया है। हालांकि काम की गति से तय डेडलाइन में काम पूरा कराना चुनौती है। बिजली पोल की शिफ्टिंग के बाद ट्रांसफार्मर लगाने का काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है लेकिन नाली निर्माण सहित अन्य काम अधूरा है।


