हनुमानगढ़| गांव कोहला में नालियों का लेवल सही नहीं होने से नालियों का पानी ओवरफ्लो सड़कों पर पसरा हुआ है। यही पानी घरों के आगे रूकने से गलियों में कीचड़ पसरा हुआ है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है। साथ ही पानी मकानों की नींव में घुसने से कई मकानों में दरारें भी आ चुकी है। नगर परिषद के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। -मोहन सुथार व अरविंद कुमार, कोहला।


