ग्राम पंचायत सीतापुरा के मुख्य मार्ग पर नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव के बीचों-बीच पानी भर जाता है, जिससे कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके कारण राहगीरों एवं ग्रामवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलना भी कठिन हो जाता है।


