मकर संक्रांति महोत्सव 2026 :भक्ति, गौ सेवा और संस्कृति का होगा संगम

टोंक| श्री गांधी गौशाला समिति, टोंक की ओर से हर साल की तरह इस बार भी मकर संक्रांति का पर्व महोत्सव के रुप में मनाया जाएगा। दो दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्ति, भाव और संगीत से ओत-प्रोत रहेगा। महोत्सव के पहले दिवस 13 जनवरी को शाम 7 बजे से गौ-कीर्तन व श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन संत तुलसीदास महाराज (राम दरबार, टोंक) व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राजस्थान के सेवा प्रमुख शिवलहरी के सान्निध्य में होगी। श्रीश्याम मित्र मंडल परिवार समिति, टोंक व गौशाला समिति के संयुक्त तत्वाधान में होने वाली भजन संध्या में प्रसिद्ध श्यामभक्त गायक राजू खंडेलवाल (निवाई), गोपाल सेन (जयपुर) व रिद्धेश अरोड़ा (जयपुर) अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, एसपी राजेश कुमार मीना, गोभक्त व भामाशाह अभय मल बम, एनआरआई व भामाशाह कमल गिदवानी (मस्कट), उद्योगपति व भामाशाह आशीष खंडेलवाल (बरेली) और अग्रवाल समाज चौरासिया निवाई के संरक्षक हुकुमचंद जैन आदि गणमान्य लोग अतिथि के रुप में शामिल होंगे। महोत्सव के अगले दिन 14 जनवरी (मकर संक्रांति) को सुबह 8 बजे से गो-ग्रास व गो-पूजन कार्यक्रम श्री गांधी गौशाला में होगा। श्री गांधी गौशाला समिति की ओर से टोंक वासियों व श्रद्धालुओं से गौ-सेवा, भक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़े महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *