महासमुंद| महासमुंद नगर के वार्ड-26 स्थित कॉलेज रोड से पीआर साहू घर तक 3 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने स्थानीय वार्ड पार्षद पीयूष साहू के साथ पालिका के अन्य पार्षदों की उपस्थिति में विधि विधान से पूजा किया। उन्होंने नाली निर्माण कार्य पर वार्डवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। गंदे पानी को व्यवस्थित करने सभी वार्डों में नाली निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। नाली बनने से स्थानीय लोगों को गंदे पानी की समस्या व बारिश के समय जल भराव से छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर, जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, पवन पटेल, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पार्षद गण शुभ्रा मनीष शर्मा, भाऊराम साहू, चंद्रशेखर बेलदार मौजूद रहे।


