बिरकोनी में इलेवन किक्रेट क्लब स्पर्धा में पहले दिन चार मुकाबले

भास्कर न्यूज| बिरकोनी ग्राम बिरकोनी के चण्डी गेट मैदान में रविवार को इलेवन क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि सरपंच चंदन कुमार चंद्राकर व जनपद सदस्य विष्णु साहू ने भारत माता व मां चण्डी के प्रतिमा की पूजा अर्चना कर फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि चन्द्राकर ने कहा कि खेल को खेलों की भावना से खेलना चाहिए। हार व जीत खेलों का अभिन्न हिस्सा है। जीत से खिलाड़ियों को अति उत्साहित तथा हार से निराश नहीं होना चाहिए। वहीं आयोजक समिति ने सभी टीमों को उचित व्यवहार के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। जनपद सदस्य विष्णु साहू ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से अनुशासन में रहकर खेल खेलना चाहिए। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में खेलों से छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। जिससे आपसी प्रेमभाव बढ़े। पहले दिन चार मैच हुए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 26,026 रुपए और कप, द्वितीय पुरस्कार 14,026 रुपए और कप, तृतीय पुरस्कार 7,026 रुपए और कप, चतुर्थ पुरस्कार 5,026 रुपए व कप रखा गया है। इस दौरान उपसरपंच गिरीश चंद्राकर, ताम्रध्वज निषाद, छगन निषाद, डी जे मांडले, गोविंद साहू, कोतवाल, गोकुल सोनवानी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *