रांची | वार्ड नंबर-12 के इलाहीबख्श कॉलोनी खोरहाटोली में एक सप्ताह से सड़क की स्थिति बदहाल है। निगम द्वारा नाली का काम कराया गया है। ठेकेदार ने गड्ढ़ा करके सड़क पर मिट्टी छोड़ दिया गया है। शनिवार को बारिश से सड़क पर कीचड़ जमा हो गया। स्थिति ऐसी हो गई कि दो पहिया वाहन सवार फिसल कर गिर रहे हैं। पूर्व पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग ने निगम प्रशासक से कीचड़ की सफाई और संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की है।


