रांची | कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे पटेल चौक से सिरम टोली जानेवाली सड़क पर मिट्टी का ढ़ेर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। यहां सड़क की हालत भी बेहद खराब है। गड्ढों में पानी भरा रहता है। आए दिन वाहन चालक यहां गिरते रहते हैं। आखिर कब बदलेगी इस रोड की तस्वीर?


