रांची| पीस रोड में कई घरों से निकलने वाला गंदा पानी रोड में बह रहा है। नालियां भी जाम हैं। रोड पर पानी जमा होने से लोगों को गंदगी से ही होकर गुजरना पड़ रहा है। निगम को शिकायत की गई, पर कोई समाधान नहीं निकला। वाहनों से छींटा पड़ने के कारण लोग गुजरने से बचते हैं। -वार्ड -11 निवासी अनुराधा विजयवर्गीय की रिपोर्ट


