नाले में पड़ा मिला युवक का शव:युवक को दौरे पड़ते थे; परिजन बोले- हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते

बैतूल के बीजादेही थाना इलाके के भट्टीढ़ाना में एक 28 वर्षीय युवक का शव गांव के पास नाले में पड़ा मिला। युवक की शिनाख्त बस्तीराम धुर्वे पिता रमेशु धुर्वे के रूप में हुई है। मृतक अक्सर बीमार रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीजादेही थाना प्रभारी रवि शाक्य के मुताबिक सोमवार की दोपहर ग्रामीणों ने युवक का शव नाले में देखा। सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंची। शव के मुंह से झाग निकला दिखाई दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक को दौरे आते थे। परिजनों से कार्रवाई से मना किया परिजनों का कहना है कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हुए मृतक की अंत्येष्टि करना चाहते है। परिजनों ने बताया कि संभवत मृतक नाले पर किसी काम से गया होगा। जहां दौरा पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *