भीलवाड़ा शहर के एक नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इधर से गुजर रहे लोगों ने जब शव नाले में पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस युवक के शव को नाले से बाहर निकाला और हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। फिलहाल इस युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज ने बताया- आज फोन पर सूचना मिली थी कि गायत्री आश्रम के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा है । इस पर मौके पर पहुंचे, प्रथम दृश्य ऐसा लग रहा है कि यह युवक नाले की दीवार से नाले में गिरा है और इसकी मौत हुई है। शव को नाले से बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से युवक के बारे पूछताछ शुरू की। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्ट्या इस युवक का शव दो से तीन पुराना है और पानी में रहने से गल भी गया है। पुलिस ने इसके शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया है। इस युवक पास पहचान का कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिला है। इसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक के शव की सूचना मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में तमाशबीनों की भीड़ लग गई।फिलहाल इसके शव को मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाकर इसके बारे जानकारी जुटाई जा रही है।


