नाव पलटी थी, वहां से 100 मी. दूर मछुआरे का शव 36 घंटे बाद मिला

भास्कर न्यूज | बालोद गुरुवार को शाम 5 लापता हुए ग्राम बोरिद निवासी मछुआरा सोमन निषाद का शव शनिवार को तांदुला बांध के डुबान में मिला। शव को एसडीआरएफ, पुलिस, स्थानीय मछुआरा टीम ने बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार शनिवार को सुबह बोरिद किनारा से 2 किमी दूर शव पानी में मिला। जहां शव मिला वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर नाव पलटी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *