फीस निर्धारण के लिए 15 तक करें आवेदन

जांजगीर | एडमिशन एंड फीस रेगुलेटरी कमेटी (एएफआरसी) ने प्राइवेट सेक्टर के गैर-अनुदान प्राप्त संस्थाओं द्वारा संचालित चिकित्सा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस निर्धारण की आवेदन तिथि बढ़ाकर 15 मई कर दी है। इसके तहत सत्र 2025-26, 2026-27 और 2027-28 के शुल्क निर्धारण के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। एएफआरसी ने आवेदन का पोर्टल बंद कर दिया था। इसके बाद कई मेडिकल कॉलेजों ने फिर से पोर्टल खोलने की मांग की थी। इसकी मुख्य वजह यह थी कि वे समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। अब एक बार फिर बढ़ी हुई तारीख तक आवेदन करने का अवसर दिया गया है। तय समय के बाद किसी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *