गुमला| जिला मुख्यालय डीएसपी रोड स्थित गुरुकुल कोचिंग संस्थान में अग्निवीर की लिखित परीक्षा की तैयारी 15 मई से आगामी परीक्षा तिथि तक निःशुल्क कराई जाएगी।कक्षा में सिर्फ वैसे विद्यार्थियों को शामिल होने की अनुमति होगी। जिन्होंने इस वर्ष अग्निवीर की परीक्षा हेतु फॉर्म भरा है। कोर्स में पंजीयन हेतु संस्थान के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। जानकारी निदेशक रविन्द्र सिन्हा ने दी। गुमला| उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुए साप्ताहिक ई-जनशिकायत कार्यक्रम में घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया। 20 आवेदकों ने अपनी समस्याओं का विवरण दिया। इन समस्याओं में सहिया नहीं होने की समस्या, पुल निर्माण, जलमीनार, सड़क निर्माण, मंईया सम्मान योजना, पेयजल समस्या, सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध नहीं, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आवास, जलमीनार मरम्मति एवं अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को ग निपटारे का निर्देश दिया।


