निःशुल्क नेत्र जांच और चश्मा वितरण कल

गुमला | बाबा भगवान राम ट्रस्ट, सोगड़ा जशपुर आश्रम एवं श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह गुमला के संयुक्त तत्वावधान में 23 फरवरी को मां अंजनी मंदिर के बगल में अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आंजन में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए समूह की गुमला शाखा के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने बताया कि शिविर में बाहर से आये प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सक नेत्र रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे तथा जांचोपरांत आवश्यकता के अनुरूप रोगियों को नि:शुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा। शिविर प्रात:10.30 बजे से 1.30 बजे तक तथा अपराह्न 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर से लाभ प्राप्त करने की अपील की है। गुमला| लायंस क्लब ऑफ गुमला के द्वारा 23 फरवरी दिन रविवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी तरह की आंखों की बीमारियों का जांच एवं इलाज किया जाएगा। यह इलाज रांची के सुप्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉक्टर नवल व टीम के द्वारा किया जाएगा। यह जांच एवं ऑपरेशन बिल्कुल नि:शुल्क है। आप अपना रजिस्ट्रेशन सचिव ला. अशोक कुमार जायसवाल के प्रतिष्ठान में करा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *