छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ के तत्वाधान में सामाजिक मुद्दों पर की गई कार्यशाला

भास्कर न्यूज|भरनो भरनो प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को छोटानागपुर सांस्कृतिक संघ के तत्वाधान में सामाजिक मुद्दों पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे गांव के अगुवों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए प्रोजेक्ट समन्वयक शांति सवैया ने महिलाओं के ऊपर हो रहे शोषण और अत्याचार पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। जिसमें घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, डायन-बिसाही, कम उम्र में शादी, बेटा नहीं होने पर महिला पर आरोप, पलायन करने वाली महिला का शोषण जैसे सामाजिक मुद्दे पर चर्चा की गई। साथ ही इसके लिए गांव के अगुवों को आगे आने के लिए जागरूक किया गया। कार्यशाला में संघ के रोशनी मिंज, पैरों कुमारी, मायावती देवी, रामप्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न गांवों के वार्ड सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *