निगम कचरा गाड़ी के ड्रायवर से मारपीट:सूखा-गीला कचरा डालने पर रोका तो रहवासी ने किया विवाद

इंदौर नगर निगम के कचरा गाड़ी के ड्रायवर और हेल्पर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इलाके में रहने वाले एक रहवासी के खिलाफ मारपीट करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में एफआईआर की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गीला और सूखा कचरा एक साथ गाड़ी में डाल रहा था।
खजराना पुलिस के मुताबिक अमित पाल निवासी मुराई मोहल्ला नगर निगम में दैनिक वेतनभोगी के पद पर काम करते है। वह जोन नंबर 10 की गाड़ी चलाते हैं। तंजीम नगर इलाके में शनिवार को कचरा गाड़ी लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उनका हेल्पर विजय भी साथ में था। तंजीम नगर में एक घर से रेहान पुत्र जुबेर खान सूखा और गीला कचरा लेकर आया और गाड़ी में एक साथ डालने लगा। इस दौरान हेल्पर विजय ने उसे ऐसा करने से रोका। तो उसे अपशब्द कहने लगा। हेल्पर के बचाव में अमित आए तो उनसे भी विवाद किया। इस दौरान रेहान ने वहां मारपीट कर दी। वही आसपास की भीड़ को इकट्ठा कर लिया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मामले में नगर निगम के अफसरों को जानकारी दी। इसके बाद एक लिखित आवेदन थाने में दिया। जिसमें रात में पुलिस ने एफआईआर कर ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *