निगम का झूठ बेपर्दा… बस्ती जोधेवाल में एक साल से आ रहा गंदा पानी, 25 परिवार खतरे में

स्थानीय बस्ती जोधेवाल की गली नंबर 2/4 में लोगों के घरों में करीब एक साल से गंदा पानी आ रहा है। लोगों ने बताया कि एक साल में करीब 50 बार शिकायत नगर निगम और जन प्रतिनिधियों से की जा चुकी है। हर बार अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से यहीं जवाब मिलता है कि समस्या जल्द ठीक हो जाएगी। लेकिन शायद लुधियाना निगम इंदौर में एक साल से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत जैसी इंदौर जैसी घटना के होने का इंतजार कर रहा है। लोगों का कहना है कि गंदा पानी उपयोग नहीं करते। कंटेनर बाहर से लाते हैं और तब पानी पीते है। कुछ लोग दूसरी गलियों में जहां साफ पानी आता है, वहीं से बाल्टियों में भर कर लाते है। हालांकि नगर निगम का कहना है कि दो सप्ताह पहले शिकायत आई थी। जिसे दुरुस्त करवा दिया गया था। तबसे कोई शिकायत नहीं आई। लोगों का कहना है कि दो दिन ही कुछ साफ पानी आता है। आज भी गंदा पानी आया है। इसका पक्का हल होना चाहिए। कंटेनर मंगवा रहे, दूसरे क्षेत्रों से पानी भर रहे लोग गली में करीब 25 घरों में 100 से अधिक लोग रहते हैं। लोगों ने बताया कि पिछले एक साल से पानी की पाइप लाइन में सीवर का पानी मिक्स हो रहा है। यहां सीवरेज व्यवस्था भी ठीक नहीं है। समस्या को लेकर वह कई बार नगर निगम में शिकायत कर थक चुके है। मुहल्ला निवासी जगदीश, अमरनाथ, अमरजीत, विमला, अनीता ने मामला नहीं सुलझने पर कहा कि निगम के जिम्मेदार अधिकारी समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। क्योंकि यह वार्ड इस समय पार्षद नहीं होने के कारण अनाथ हो गया है। निगम के अफसर भेदभाव कर रहे हैं। क्योंकि उनकी आवाज उठाने वाला कोई जनप्रतिनिधि इस समय निगम में नही है। लोगों ने बताया कि गंदा पानी आने के चलते हम लोग 100 रुपये का कंटेनर बाहर से मंगाते हैं। जो लोग रुपये नहीं खर्च करते तो वह पास में ही जिसके घर में साफ पानी आता है। वहीं से लाते हैं। स्थानीय निवासी मोहनलाल ने कहा कि गली का सीवरेज लाइन डैमेज हो गई है। जिसमें पानी मिक्स हो रहा है। बरसात में तो समस्या और बढ़ जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *