निगम की कार्रवाई से परेशान व्यापारियों ने बंद की दुकानें:जबरन सामान उठाकर ले जाने से हुए नाराज, बोले-ठेला व्यापारियों को हटाया जाए

उदयपुर के प्रमुख बाजार में से एक धानमंडी में कई व्यापारियों ने त्योहारी सीजन में नगर निगम की लगातार कार्रवाई से परेशान होकर दुकानें बंद कर दीं। व्यापारियों का कहना है कि निगम का अतिक्रमण दस्ते जबरन परेशान कर रहा है। शनिवार को निगम का दस्ता आया और व्यापारियों की दुकान के सामान उठाकर ट्रैक्टर में भरकर ले गया। दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में खड़े ठेला व्यापारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उनके कारण आने-जाने वालों को भारी परेशानी होती है। व्यापारियों ने मांग उठाई कि कि जब तक नगर निगम की तरफ से धान मंडी एरिया को नो वेंडिंग जोन घोषित नहीं करता। तब तक निगम की कार्रवाई का विरोध करेंगे। साठ-गांठ से बढ़ रही ठेला व्यापारियों की संख्या: गौरव प्रताप
कांग्रेस पार्षद गौरव प्रताप सिंह ने कहा- आए दिन मंडी में ठेला व्यापारियों की संख्या बढ़ रही है। निगम कर्मचारी-अधिकारियों से साठ-गांठ करके इनकी संख्या बढ़ रही है। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व में ये मुद्दा उठाया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *