भक्ति, उत्साह व उमंग से खनका रहे डांडिया:खाने का लुत्फ भी उठाया; दैनिक भास्कर के गरबा महोत्सव में दूसरे दिन भी उत्साह

डांडिया महोत्सव के दूसरे दिन भी शहरवासियों में भक्ति, उत्साह व उमंग देखा गया। यहां शहरवासी डांडिया खनका रहे, संगीत झूमा रहा और भक्ति डूबो रही। मौका है अजमेर के वैशाली नगर स्थित छतरी योजना का पंचतीर्थ स्वाध्याय भवन में आयोजित दैनिक भास्कर के गरबा महोत्सव का। जहां सतरंगी रोशनी से जगमग पांडाल में जमकर गरबा खेला जा रहा है। शहरवासी यहां परिवार सहित गरबा पोशाक में पहुंचे। कार्यक्रम में केवल कपल और परिवारों को ही एंट्री दी गई। एंकर कुणाल धंवर ने समां बांध रखा है। यहां कई प्रकार के व्यंजनों का फूड कोर्ट, स्टॉल्स भी लगाई गई, जहां डांडिया खेलने आए शहरवासियों व्यंजनों का लुत्फ भी उठा रहे हैं। PHOTOS में देखें भास्कर गरबा महोत्सव… पढें ये खबर भी… PHOTO’S में देखें भास्कर का गरबा महोत्सव:मां-बेटी ने गुजराती स्टेप कर किया डांस, कॉस्टयूम पर जय श्री कृष्णा लिखवा कर खेला डांडिया (पढें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *