लुधियाना| ढंडारी कलां में नगर निगम की करीब 3 एकड़ जमीन पर कब्जा होने की पुष्टि हो चुकी है। दैनिक भास्कर द्वारा किए गए खुलासे के बाद निगम की तरफ से टोटल स्टेशन मशीन के जरिए डिमार्केशन करवा ली है। डिमार्केशन में सामने आया कि तीन फैक्टरियां निगम की जमीन पर बनी हुई हैं और बाकी के हिस्से में खेती होने के अलावा झुग्गियां भी बनी हैं। बता दें कि दैनिक भास्कर ने 14 जुलाई के अंक में ये खुलासा किया था कि निगम करीब 3 एकड़ जमीन को ही भुलाए बैठा है, जबकि भास्कर ने इन्वेस्टिगेशन करके वो जमीन ढूंढ निकाली थी, उस पर कब्जा हो चुका है।


