निगम की लाइब्रेरी में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की

भास्कर न्यूज | कोरबा बसंत पंचमी पर सोमवार को निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने निगम के सार्वजनिक वाचनालय सह लाइब्रेरी में वीणावादिनी मां सरस्वती की पूजा की। लोगों अमनचैन व सुख शांति की मंगलकामना की। पुराना बस स्टैंड कोरबा के गीतांजलि भवन में निगम का सार्वजनिक वाचनालय सह लाइब्रेरी संचालित है। इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त बीपी त्रिवेदी, ईई विनोद कुमार शांडिल्य, सुरेश बरूवा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, लेखाधिकारी अशोक देशमुख, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, उप जोन प्रभारी अजय अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक अरविंद वानखेड़े सहायक लेखाधिकारी प्रदीप सिकदर, कार्यालय सहायक उत्तम साहू, अरूण मिश्रा, लीलांबर यादव, सरस देवांगन, अरविंद सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *