निगम के 3 हजार कर्मियों को पेंशन नहीं मिली, सरकार के दावे फेल : भाजपा

लुधियाना| नगर निगम से रिटायर्ड लगभग 3000 कर्मचारियों को सात तारीख बीतने के बाद भी पेंशन न मिलने पर भाजपा ने कड़ा रोष जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि भगवंत मान सरकार के वादे केवल दिखावे के हैं। सरकार दावा करती है कि सरकारी कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन और पेंशन मिलती है, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। धीमान ने आरोप लगाया कि आप सरकार फिजूलखर्ची पर तो पैसे खर्च कर रही है, लेकिन रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन के नाम पर खजाना खाली होने की दुहाई दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पेंशन ही इन कर्मचारियों का एकमात्र सहारा है और समय पर न मिलने से उनका गुजारा मुश्किल हो रहा है। धीमान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेंशन जारी नहीं की गई तो भाजपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। भाजपा के महामंत्री यशपाल जनोत्रा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. निर्मल नय्यर और प्रवक्ता सुरेंद्र कौशल भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *