विश्व एथलेटिक्स दिवस उत्साह के साथ मनाया

लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल सिविल सिटी में विश्व एथलेटिक्स दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिताएं जैसे दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और रिले रेस का आयोजन किया गया। ग्रीन लैंड स्कूल श्रृंखला के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने कहा कि विश्व एथलेटिक्स दिवस हमारे जीवन में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और दृढ़ता के महत्व की एक सशक्त याद दिलाता है। एथलेटिक्स न केवल शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि यह चरित्र, टीम भावना और सहनशीलता भी विकसित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *