लुधियाना| पंजाब के प्रसिद्ध कवि डॉ. सुरजीत पातर की पहली पुण्यतिथि पर पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) में स्मृति समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आज शाम 5 बजे से डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी हाल ही में पीएयू में स्थापित डॉ. सुरजीत पातर चेयर ने ली है। इसमें पोएट्रिज्म लुधियाना और कारज कलेक्टिव का सहयोग रहेगा। समारोह में डॉ. पातर के जीवन, कविता, सोच और पंजाबी साहित्य में उनके योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में देश-विदेश से साहित्यकार, शिक्षाविद और डॉ. पातर के परिजन शामिल होंगे। मुख्य वक्ताओं में प्रो. जसवंत जफर, निदेशक, भाषा विभाग, पंजाब सरकार और डॉ. सुरिंदर धंजाल, प्रोफेसर, थॉम्पसन रिवर्स यूनिवर्सिटी, कैनडा शामिल हैं। डॉ. पातर के करीबी और परिजन भी मंच पर होंगे।


