लुधियाना| निगम की टीम वीरवार को मोचपुरा बाजार में अतिक्रमण रोकने के लिए पहुंची थी। टीम ने दुकानों के बाहर पड़े सामान को जब्त करना शुरू किया था, तभी दुकानदारों ने विरोध किया और निगम अधिकारियों से हाथापाई की। घटना के बाद निगम कर्मचारी सुनील कुमार ने थाना डिवीजन-3 में शिकायत दर्ज करवाई। आरोप है कि मनोज गर्ग, अशोक कुमार और आर.के शॉल एंड होजरी के मालिक समेत अज्ञात 8 लोगों ने अधिकारियों के साथ गाली-गलौच की और उन्हें घायल किया। इस दौरान निगम के 2 अधिकारी घायल हो गए हैं। निगम अधिकारियों ने इस घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।


