निगम ने कचरा कलेक्शन के लिए 10 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे:परिसर में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया, सोलर प्लांट भी लगाए जाएंगे

बुरहानपुर नगर निगम ने कचरा संग्रहण के लिए 10 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों से निगम को डीजल पर होने वाले खर्चे की खासी बचत होगी। वाहनों के चार्जिंग के लिए नगर निगम में ही चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य सरकार से फंड मिला था। इसके बाद एमआईसी और महापौर ने 10 ई वाहन डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए खरीदने का निर्णय लिया। अभी वाहनों का आरटीओ में पंजीयन होना बाकी है, इसलिए वाहनों को अभी नगर निगम परिसर में ही खड़ा रखा गया है। जैसे ही पंजीयन की प्रक्रिया पूरी होगी वाहनों को कचरा संग्रहण के लिए वार्डों में भेजा जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहन काम में लेने से प्रदूषण तो रुकेगा ही साथ ही निगम को डीजल की बचत भी होगी। नगर निगम भवन पर लगेंगे सोलर पैनल ​​​​​​ आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया नगर निगम भवन पर सौलर पैनल से पावर प्लांट लगाने की भी योजना है। इसी सौलर पैनल से ई-वाहनों की चार्जिंग भी होगी। इसके लिए उर्जा विभाग से बातचीत चल रही है। एनर्जी सेविंग को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *