सर्वभाषा कवि सम्मेलन में सिंधी भाषा का प्रतिनिधित्व करेंगे शेवाणी:संत हिरदाराम नगर के रहने वाले हैं कन्हैया शेवाणी, मुंबई में आयोजन

सूचना एवं प्रसारण विभाग (प्रसार भारती), भारत सरकार द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सर्वभाषा कवि सम्मेलन में सिंधी भाषा का प्रतिनिधित्व संत हिरदाराम नगर भोपाल के कवि कन्हैया शेवाणी करेंगे। यह विशेष कार्यक्रम 19 दिसम्बर(गुरुवार) को नई मुंबई स्थित साहित्य मंदिर सभागृह में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 24 भाषाओं के प्रमुख कवि भाग लेंगे। शेवाणी का चयन इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उनके साहित्यिक योगदान के कारण हुआ है और उनकी उपस्थिति इस अवसर को और भी ऐतिहासिक बना देगी। कार्यक्रम की रिकार्डिंग आगामी प्रजातंत्र दिवस के अवसर पर देशभर के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित की जाएगी, जिससे उनके शब्दों और संदेश का प्रसार व्यापक स्तर पर होगा। इस विशेष अवसर पर साहित्यिक संस्था “सिंधु” और समस्त साहित्य एवं कला जगत ने शेवाणी की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *